मितौली खीरी | मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुल्तानपुर ग्रन्ट के मजरा स्वामीदयालपुर में बुधवार शाम खाना बनाते समय एक घर में लगी आग से ग्रहस्ती का सारा सामान जल कर हुआ राख
ग्रामीणों ने कड़ी मस्तक से आग पर काबू पाया जा सका।
गांव स्वामीदयालपुर निवासी रामूपाल के घर में पड़े छप्परों में रहते हैं। बुधवार देर शाम खाना बनाया जा रहा था। अचानक पास की टटिया में आग लगने से छप्पर जलने लगा।आग ने पास के मकान बद्री कुशवाहा का एक छप्पर जल गया। छप्पर जलता देख महिलाओं ने सोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मस्तक के बाद आग बुझाई जा सकी।आग लगने से रामू पाल के घर में पड़े दो छप्परों समेत राशन, विस्तर, जरूरी कागजात समेत समस्त ग्रहस्ती का सारा सामान जल गया। आग की सुचना पर पहुंचे लेखपाल देवेश गिरि ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

