मितौली खीरी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया है। नौ साल के भाजपा शासनकाल में देश के गरीबो के उत्थान के लिए गरीब कल्याण योजनाओ का संचालन किया गया। जिनमे आवास योजना के तहत हर गरीब को रहने के लिए छत मुहैया कराई गई। गरीब महिलाओ के लिए उज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने का कार्य किया गया। यह उदगार पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड मितौली सभागार में आयोजित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीसी कार्यक्रम के पूर्व जनता को संबोधित करते हुए कहा पूर्व राज्यसभा सदस्य ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गरीब कल्याण एवं सुशासन के क्रम में संचालित योजनाओं का बखान किया गया इस अवसर पर उपस्थित खंड विकास अधिकारी मितौली राकेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि जुगल किशोर के कर कमलों से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरण /गृह प्रवेश के अंतर्गत चाबी भेंट की गई इस अवसर पर भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त उपस्थित जनता को पत्रक भेंट किए गए इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मितौली राकेश सिंह एवं सहायक विकास अधिकारी राजेश शुक्ल मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह चंद्रिका सिंह सुंदर सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थी सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

