मितौली खीरी | थाना नीमगांव क्षेत्र के बेहजम चौकी के बेहटा गांव में शराबी पति ने पत्नी की नाक काट दी। पीड़ित महिला घायल अवस्था में बेहजम चौकी पर तहरीर देकर आरोपी पति के विरुद्ध कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है घटना की सूचना पर बेहजम चौकी प्रभारी ने महिला को चिकित्सकीय उपचार के लिए बेहजम सीएचसी भेजा वहीं आरोपी पति की तलाश में पुलिस जुटी है। बताते हैं कि बेहजम चौकी के बेहटा गांव में नीरज कुमार शराब के नशे में धूत होकर किसी बात को लेकर पत्नी सीमा पर हमलावर होकर उसकी नाक पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया जिससे उसकी नाक कट गई। पीड़ित महिला सीमा ने चौकी पर पहुंच कर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है । घटना की सूचना मिलने पर बेहजम चौकी प्रभारी राजकुमार भारती ने हमराही के साथ आरोपी पति की तलाश में जुटी है । वहीं महिला ने बताया कि हम परचून की दुकान चलाती हूँ |वहीं हमारे पति ने मुझ पर अपने जेठ के लड़के के साथ झूठे आरोप लगाते हुए शक करते रहते हैं जिससे अक्सर मुझसे मारपीट किया करता है |
और आज भी मेरे साथ मारपीट की और चाकू से हमलावर होकर नाक काट डाली |

