मितौली खीरी | थाना मितौली क्षेत्र के जमुनहिया गांव में खराब मौसम और बारिश के चलते सुबह 8:00 बजे के करीब दिव्या अपने घर से पड़ोस के मकान के पास खेल रही थी | तभी अचानक दीवार पर चढ़ा छप्पर गिरा छप्पर के साथ अचानक पक्के मकान के साथ छज्जा गिरने से 9 वर्षीय बच्ची की मौके पर दबकर मौत हो गई | आनन-फानन में ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल बन गया | जब तक ग्रामीणों ने निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी |सूचना मिलते ही मितौली थाने के पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया है | तो वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार मास्टर ने भी परिवार को समझा-बुझाकर परिवार का दुख दर्द समझा |
वही ग्राम प्रधान ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा जो सहयोग हो सकेगा वह परिवार के लिए किया जाएगा |
परिवार मे माता पिता सहित लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है |
वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है |

