मितौली खीरी। पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर की मांग पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने निर्देश पारित किया जनपद लखीमपुर खीरी में प्रत्येक गांव जहां भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां स्थापित हैं वहां पर यदि छत, पानी ,बांवन्डी् बाल व अन्य सुविधाएं नहीं है वहां तुरन
त सुविधाएं उपलब्ध कराई जायं
कार्यालय उपायुक्त श्रम रोजगार/ संयुक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक लखीमपुर खीरी द्वारा पत्र जारी किया गया है जिसमें प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व सांसद (राज्यसभा) सदस्य, राष्ट्रीय कार्यसमिति भारतीय जनता पार्टी ने उपमुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश शासन को व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधोहस्ताक्षरी द्वारा प्रस्ठाकित किया गया है कि जुगल किशोर ने पत्र में कहा कि प्रदेश के हर गांव में बने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति व कुछ महापुरुषों की मूर्ति लगी है बाउंड्री वाल निर्माण व पार्क के सौंदर्यीकरण के संबंध में सरकार से अपेक्षा की गई है इसलिए पार्क के सौंदर्यीकरण व बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाना है संयुक्त श्रम रोजगार कार्यालय लखीमपुर से प्रदेश प्रवक्ता की मांग पर जारी आदेश जारी किया गया है सांसद जुगल किशोर ने कहा कि अपेक्षा की जाती है कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क व कुछ अन्य मूर्तियां यहां लगी है उनका सौंदर्यीकरण शीघ्र किया जाएगा।

