ईशानगर खीरी ग्राम अवस्थी पुरवा मजरा रामलोक थाना ईसानगर के एक पीड़ित व्यक्ति ने जिलाधिकारी खीरी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है उसके बावजूद शासन प्रशाशन चुप्पी साधे हुए है ,जिस पर कोई भी उचित करवाई नही की गई ,ग्रामीण दर दर भटक रहे है।
बताते चले ग्राम अवस्थी पुरवा थाना ईशानगर का प्रकरण सामने आया है जिसमे गांव के ही एक दबंग व्यक्ति सरवन अवस्थी पुत्र बाबू राम अवस्थी ने रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है,
जिसकी तहरीर ग्राम अवस्थी पुरवा निवासी राम खेलावन पाण्डेय ने जिलाधिकारी को देकर न्याय की गुहार लगाई थी जिस रास्ते में कुछ वर्ष पूर्व एक पेड़ उग आया था जिससे ग्रामवासियों का निकलना कम हो गया था,इसका फायदा उठाकर पड़ोस के ही सरवन अवस्थी जो की एक दबंग किस्म का व्यक्ति है ,उसने रास्ते के बीचो बीच पानी का टैंक बना कर टैंक के पास कब्जा करने की दृष्टि से भगवान का सहारा लेते हुए हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दी ।इस से ग्रामवासियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।इसके बावजूद शासन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवायी नही की।इस रास्ते के बाधित होने के कारण दर्जनों ग्रामीण परेशान हैं दर-दर भटक रहे ग्रामीणों मे हरीश अवस्थी ,रामेश्वर पांडे, विमल पांडे शंभू राजपूत ,सुभाष अवस्थी, बराती लाल अवस्थी, हप्पू अवस्थी, सोनू पांडे, सुरेंद्र पांडे, बुद्धि पांडे , मास्टर भार्गव ,दीपक भार्गव ,विनोद भार्गव ,भाई लाल मिश्रा ,लल्ला अवस्थी ,दामोदर राजपूत ,सुत्तन मिश्रा, टेटे महराज।अगर इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीणों का कहना है की हम लोग जिलाधिकारी खीरी के दफ्तर के सामने समस्त लोग बैठ जायेंगे। अब देखना यह है कि जिलाधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करते हैं।

