मितौली खीरी। कस्ता विधानसभा क्षेत्र में आवारा गोवंश पशुओं की समस्या को लेकर जनता के आग्रह पर तत्काल प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी के भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय से मिलकर किसानों की समस्या को तत्काल निराकरण कराए जाने की मांग की उप जिलाधिकारी मितौली ने तत्काल प्रभाव से आवारा गोवंश, पशुओं को गौशालाओं में ले जाने के निर्देश जारी किए गए और कहा टीमो का गठन किया जा चुका है और कर्मचारियों की ड्यूटी क्षेत्रवार लगाई जा चुकी है जिस ग्राम सभा में गौशालाएं नहीं है वहां शीघ्रता- शीघ्र निर्माण कराया जा रहा है आवारा गोवंश गौशालाओं में पहुंचा दिए जाएंगे।

