मितौली खीरी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने कहा पार्लियामेंट के नए सदन का शुभारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है जिस पर विपक्षी दलों ने टिप्पणी करके कहा कि किसी दलित व्यक्ति या राष्ट्रपति के द्वारा इसका शुभारंभ कराया जाए अगर इसी बात को लेकर शुभारंभ रोका जा रहा है तो उनसे बड़ा कोई दलित नहीं है। क्यों कि वह हर समय दलितों के साथ- साथ सर्व समाज का चिंतन भी करते हैं माननीय काशीराम जी ने कहा था जो बहुजन की बात करेगा वही देश में राज करेगा। प्रधानमंत्री बहुजन की बात करते हैं और दिल्ली में राज्य कर रहे हैं इसलिए उन्हीं को इसका उद्घाटन करना चाहिए विपक्ष ने मांग की थी कि मोदी जी को सदन में अंबेडकर पर चर्चा करानी चाहिए उनकी मांग स्वीकार करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर मोदी जी ने ढाई घंटे तक राज्यसभा में चर्चा कराई थी जहां पर मैं भी मौजूद था। बाबा साहब जहां पैदा हुए, जहां वह पढ़ें लंदन में, जहां वह आखरी सांस ली, जहां पर उन्होंने राजनीति की, जहां उनका पार्थिव शरीर जलाया गया, लाखों लाख रूपये लगाकर बाबा साहब के सम्मान में उन्होंने निर्माण कराकर पंच तीर्थ का नाम दिया। दलितों गरीबों और आखरी पायदान पर खड़े व्यक्ति का केवल देश के प्रधानमंत्री ही चिंतन करते हैं। इसलिए नए संसद भवन का उद्घाटन उन्हीं को ही किए जाने का अधिकार है।
Related Stories
October 2, 2026

