गोरख नगरी को हरिद्वार नगरी बनाने का ले रहे संकल्प – योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति गोरखपुर जिले के विभिन्न पार्कों में निःशुल्क योग शिविर लगा कर दे रहे योग संदेश योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी ने आज नौकायन केंद्र तारामंडल में योग नुक्कड़ मनोरंजन कैम्प सभा लगाकर गोरखपुर जनता को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं जिसमें सैकड़ों महिलाएं उनके साथ इस मुहिम को बढ़ाने हेतु योग करके संदेश देने का कार्य कर रही हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोरखपुर दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व नियंता व जोन्हा देवी शिवनाथ प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक प्रो. डॉ गोपाल प्रसाद जी को समानित किया गया । डॉ गोपाल प्रासाद जी ने ओम फिटनेस योग शिविर के सेवा कार्य को देखते हुए हजारों से अधिक जनसंख्या मे अपनी विचारों को साझा करते हुए बताये कि जीवन को स्वस्थ व निरोगमय बनाने हेतु योग ही एकमात्र माध्यम हैं जिसपर चलकर शरीरिक विकास के साथ साथ सर्वांगीण विकास के तरफ बढ़ा जा सकता हैं।
योग नुक्कड़ सभा में योग की सुंदर प्रस्तुति की गई

