मितौली खीरी | विकासखंड मितौली क्षेत्र के लोहिया पुरवा गांव के कठिना नदी के लोहिया घाट पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा क्योंकि पुल नीचे बैठता जा रहा है उसमें दरारें पड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और इस पुल से करीब 10 से 15 गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है और अवधपुर इंडियन बैंक लिए नदी पार से लोग बैंक पर काम कराने के लिए भी पहुंचते रहते हैं अगर इस पुल के लिए उच्च अधिकारी नहीं देंगे सही समय पर ध्यान तो कभी भी कोई हो सकती है बड़ी अनहोनी इसलिए जल्द से जल्द पुल का किया जाए मरम्मत नहीं तो लोगों को आने जाने वाले राहगीरों को बहुत बड़ी समस्या से गुजरना पड़ेगा | और जबकि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ का आदेश है भाजपा सरकार में कहीं कोई गड्ढा युक्त सड़कें ना रहे लेकिन गड्ढा मुक्त करने का दावा तो बहुत बड़ा किया जाता है लेकिन कहीं ना कहीं गड्ढे युक्त सड़कें एवं पुल मरम्मत होने से नजरअंदाज होते हैं आखिर क्यों जबकि सरकार का आदेश है फिर भी उच्च अधिकारी नहीं देते हैं ध्यान
जबकि यहां के क्षेत्रवासियों एवं गांव के लोग इस पुल की समय से पहले मरम्मत कराने के लिए मांग करते हैं अगर यह पुल का मरम्मत कार्य एवं निर्माण हो जाएगा तो लोगों को समस्याओं से गुजरना नहीं पड़ेगा अब देखना यह है क्या इन गरीबों एवं ग्रामीणों की आवाज कोई सुनता है या यूं ही सब जस के तस रहेगा | जिसमें ग्रामीणों ने मांग की है मंगरू लाल अमरनाथ राम किशोर प्रेमचंद लाल बिहारी सुनील कुमार दशरथ लालसा राधेश्याम राम दरस राम रतन परदेसी आदि समस्त ग्राम वासियों क्षेत्र वासी मौजूद रहे |

