मितौली खीरी | थाना क्षेत्र मितौली के अबगावा गांव के पास शाम के समय रंन्नूपुर गांव निवासी सत्रोहन लाल 50 वर्षीय जो अपनी साइकिल से अपने घर की ओर मैनपुर रास्ते से जा रहा था | तभी अचानक अज्ञात द्वारा उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी | लोगों ने इस घटना की जानकारी मितौली थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान को मिली मौके पर दल बल के साथ फोर्स के साथ पहुंचकर छानबीन करते हुए जांच शुरू कर दी है | तो वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा,एडिशनल एसपी नेपाल सिंह,सीओ मितौली सुबोध जायसवाल सहित थाना मितौली आलोक कुमार धीमान,नीमगांव थाना प्रभारी अजीत कुमार,मैगलगंज कोतवाल दीपक राय सहित तीनों थाने की भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा | तो वहीं शव को कब्जे में लेकर मुख्यालय के लिए भेजा | वह इसकी जांच करने फॉरेंसिंग टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी | तो वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा सीओ मितौली के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया है | जो भी घटना के कारक होंगे उनका जल्द खुलासा किया जाएगा |

