लखीमपुर खीरी। नगरपालिका परिषद लखीमपुर अध्यक्ष पद की बीएसपी प्रत्याशी अंजू मिश्रा ने आज जिला बीएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता की। कहा एक पैसा कमीशन लिए बिना नगर पालिका का विकास करना मेरा लक्ष्य है। जलभराव की समस्या खत्म होगी। गरीब कन्याओं के लिए बारात घर बनेंगें। पार्किंग की समुचित व्यवस्था, बिजली की भूमिगत लाइन होगी। यातायात की समस्या खत्म होगी। सभी संविदा कर्मी नियमित होंगे। गरीब जनता का हाउस व वाटर टैक्स माफ होगा। टॉलफ्री नंबर दिया जाएगा, पटरी दुकानदारों को जगह, सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। आवारा पशु शहर से बाहर होंगे। डस्टबिन की सुरक्षा होगी।कांशीराम कालोनियों का जीर्णोद्धार होगा। उत्तम स्ट्रीट लाइट, प्रार्थमिक विद्यालय दिल्ली की तर्ज पर बनेंगे। भ्रष्टाचार समाप्त होगा। हीरालाल क्रासिंग खुलवाने का प्रयास होगा। सिंगिल विंडो प्रणाली होगी। निशुल्क वाटर कूलर लगेंगें, हर 200 मीटर पर यूरेनल बनेगा। फ्री वाई फाई सुविधा होगी। पुस्तकालय,पुस्तके व फ्री इंटरनेट मिलेगा। दाखिल खारिज सरलता से होगा। पार्कों का सुंदरी करण होगा।

