मितौली खीरी | मितौली विकासखंड क्षेत्र सलाहपुर ग्रंट में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उत्तर प्रदेश ग्राम विभाग द्वारा संचालित समूह से समृद्धि की ओर मंगलम प्रेरणा ग्राम संगठन सलाहपुर ग्रंट के तहत समूह की महिलाओं की बैठक की गई | यह बैठक ओमप्रकाश NRLM की अध्यक्षता में संपन्न हुई | वही ओमप्रकाश ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया | बैठक का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस आजीविका मिशन के तहत सभी को रोजगार एवं कौशल पर आधारित रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना ताकि शहरी गरीब परिवारों एवं ग्रामीण गरीब एवं उनकी कठिनाइयों को दूर किया जा सके
इस राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े आजीविका सखी किसानों को आधुनिक तरीके से उन्नत खेती करना सिखाएंगे | जो पहले इनको प्रशिक्षित किया जाएगा इसके बाद आजीविका सखी किसानों को उन्नत तरीके की खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा
इसलिए आप सभी समूह की महिलाएं ज्यादातर समूह पर ध्यान दें और सरकार द्वारा आने वाली हर प्रकार की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे और जो मेहनत करेगा वही लाभ पाएगा घर पर बैठकर कुछ नहीं मिलने वाला
इसलिए आप सभी समूह के कार्यों पर मेहनत और लगन के साथ जुट जाएं
और उन्होंने कहां समूह में जो भी धनराशि आती है उस धनराशि को ऐसे काम में लगाएं जिससे आपका समूह का नाम रोशन हो और लोगों को फायदा भी हो | इस बैठक में समूह की समस्त महिलाएं मौजूद रहीं |

