मोहम्मदी खीरी भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जयन्ती नगर में बड़ी धूम धाम से मनाई गई रामलीला मैदान में सभी लोग 3बजे एकत्र होकर एक जुलूस में परिवर्तित होकर रामलीला गेट अशोक चौराहा पी0डी0 इण्टर कालेज से मुड़कर नत्थू तिराहा शुक्लापुर ब्लाक प्रमुख महेन्द्र बाजपेई के मकान के सामने से बार एसोशिएसन पूर्व अध्यक्ष विवेक शुक्ला के मकान के सामने से होकर पटवा लोगो के मकान से वांके विहारी मन्दिर से दिनेश बुक डिपो से पुतन्नी चौराहा बाजार गंज शर्राफ बाजार से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने से बरवर चौराहा से मुड़कर रोडवेज होते हुए रामलीला गेट कोतवाली के सामने रामलीला मैदान विसर्जित होगयी ।इस दौरान जगह जगह प्याऊ की व्यवस्था भी दिखाई दी । जयन्ती में प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख महेन्द्र बाजपेई सपा पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कार्तिक तिवारी पूर्व पालिका अध्यक्ष सन्दीप महरोत्रा के पुत्र गोलू मेहरोत्रा ,भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, विनोद तिवारी ,जिला संघ चालक अमित भसीन, प्रधान संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार अवस्थी डॉ0विजय पाठक सहित तमाम लोग शामिल रहे ।

