पंकज कुमार-(चीफ एडिटर)
मितौली खीरी | पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के नेतृत्व में चलाए जा रहे हैं अवैध शस्त्रों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मितौली क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक रामबाबू शर्मा, हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम नारायण राजपूत, कांस्टेबल राजीव के द्वारा कस्ता चौराहे से अभियुक्त शिशु पाल पुत्र आसाराम निवासी सरेली को एक अदद नाजायज तमंचा 315 व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया | जिसके विरुद्ध में थाना हाजा पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है|

