मितौली खीरी |तहसील मितौली के कस्बा मितौली स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ के निर्देशन में उपजिला अधिकारी मितौली के तत्वाधान में मां देवी दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू उप जिलाधिकारी मितौली , विनीत कुमार उपाध्याय, कार्यक्रम आयोजक मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान नीरज कश्यप के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया मुख्य अतिथियोंव विसिस्ट को मां की चुनरी व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया
मुख्य अतिथि ने भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है वैदिक तथा पुराणों में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व दिया हुआ है इसे आत्मशुद्धि और मुक्त का आधार माना गया है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है नवरात्रि का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं और आयोजकों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार मितौली ने कहा कि भारतीय संस्कृत में मां दुर्गा की उपासना का अधिक महत्व है मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी है। उनके अनंत रूप है और नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति संपूर्ण पृथ्वी लोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं मां भगवती भक्तों और साधकों में अपनी ही भक्तों का संचार करते हुए करुणा एवं परोपकार के द्वारा संसार के प्राणियों का हित करती हैं इसके पश्चात आचार्य पंडित राम शंकर दीक्षित ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजक मास्टर दिनेश कुमार ग्राम प्रधान नीरज कश्यप ने पूजन अर्चन करने के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ एस के म्यूजिकल ग्रुप जागरण पार्टी लखीमपुर के द्वारा देवी जागरण के दौरान सांस्कृतिक दल द्वारा सजीव झांकियों का चित्रण दुर्गा आवाहन, महाकाली लीला ,शिव पार्वती लीला, शिव तांडव से सभी भक्तों को सरोवर करते हुए मंत्रमुग्ध कर दिया प्रशासन द्वारा चिन्हित मंदिरों, विकासखंड और ग्राम स्तर पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने दुर्गा जी का पूजन अर्चन किया अफसरों ने जनपद की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की सांस्कृतिक दलों ने ढोल की छाप और झांकियां प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों के द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। कार्यक्रम आयोजक मास्टर दिनेश कुमार ने आए हुए अतिथियों मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया अधिकारियों कर्मचारियों श्रद्धालु के साथ-साथ सभी श्रोता माताएं बहने भक्ति से सराबोर नजर आए।
