पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। कस्ता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खंजन नगर के गांव छेदी पुरवा में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशन में गांव चलो अभियान कैडर कैंप बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में कस्ता सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र 143 में अशर्फीलाल पाल धनगर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के द्वारा बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी की मौजूदगी में जनसभा का आयोजन किया गया सर्वप्रथम बोधित्सव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशी राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा बहुजन समाज पार्टी उन तमाम महापुरुषों की विचारधारा को लेकर काम कर रही है बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि 2024 के लिए चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं बहुजन समाज पार्टी दलितों के उत्थान के लिए बहन कुमारी मायावती जी ने जो कार्य किए हैं वह कार्य अन्य पार्टियां नहीं कर सकती हैं
संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर व माननीय कांशी राम ने दलितों, गरीबों, पिछड़ों, और आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति का चिंतन करते हुए दबे कुचले लोगों के उत्थान में अपना तन मन धन के साथ जीवन समर्पित करते हुए पार्टी के लिए जो कार्य किए हैं वह कभी भुलाये नहीं जा सक्ते बहुजन समाज को कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में संगठित होकर संकल्प ले बहन जी को उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनायें प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल नें कहा कि सपा, भाजपा केवल जातिवाद का जहर घोल कर सत्ता में बने रहना चाहती है इसलिए बहुजन समाज पार्टी को घर- घर जाकर संगठन को मजबूत बनाएं अशर्फीलाल पाल धनगर पूर्व प्रत्याशी 143 कस्ता ने कहा हमारा यह प्रयास रहेगा कि अबकी बार कस्ता सुरक्षित सीट से बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी जीतेगा और आए हुए अतिथियों, कार्य कर्त्ताओं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष जयवीर गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष मंडल लखनऊ उमाशंकर गौतम, लखनऊ मंडल कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार गौतम ,पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह ,बामसेफ संयोजक हेमवती राज, पूर्व प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी अजय चौधरी, मंडल जोनल इंचार्ज कृष्ण कुमार गौतम, आठों विधानसभा के अध्यक्ष, रवि गौतम ,सुरेंद्र कुमार आजाद एडवोकेट सहित समस्त क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
