मितौली खीरी। विकासखंड मितौली के कस्बा मितौली स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर ठाकुरद्वारा प्रांगण में रामचरितमानस पाठ, कन्या भोज एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया । कस्बा मितौली निवासी स्वर्गीय प्रेम प्रकाश मिश्र के सुपुत्र अंकित मिश्रा ने अपने पुत्र के जन्म दिवस के उपलक्ष पर कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया।
कस्बा मितौली स्थित पौराणिक ठाकुरद्वारा में रामचरितमानस रामायण का पाठ का आयोजन संपन्न होने के बाद ग्राम व क्षेत्र की कन्याओं के भोजनोपरान्त समस्त ग्राम तथा क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण करते हुए बच्चे को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया । अंकित मिश्रा ने बताया कि लोग पुत्र या पुत्री के जन्म दिवस पर अपने इष्ट मित्रों तथा रिश्तेदारों को आमंत्रित कर भोजन कराते हैं लेकिन मैंने विचार किया क्यों ना अपने पुत्र के जन्म दिवस पर कुछ अलग करते हुए समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित करें और भोजन कराएं इससे बच्चे को ईश्वर के साथ साथ सभी जनों का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसलिए मेरे द्वारा द्वतीय विशाल भंडारा एवं कन्या भोज का आयोजन कराया गया । जिसमें सभी लोगों को भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ ।और कहा यह भंडारा इसी तिथि में प्रतिवर्ष होता रहेगा। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्राम व क्षेत्र की माताओं बहनों सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
