बहराईच जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर लगाए विलक्षण योग शिविर- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान
लोगों को धर्म संस्कृति अध्यात्म योग आयुर्वेद से जुड़ने के लिए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा बहराइच जिले में जाकर के विभिन्न स्कूलों में विलक्षण योग शिविर आयोजन कर सभी स्कूली छात्रों को योग आरोग्य की जानकारिया योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी ने देते हुए बताएं कि बच्चों को शिक्षा के साथ योग विद्या को भी लागू करने चाहिए जिससे बच्चे सर्वांगीण विकास कर सके और आने वाले कल के भविष्य में एक नई पुरानी के रूप में खड़ा हो सके साथ ही स्वामी अर्जुन आनंद जी के निर्देशन में महात्मा कमल जी ने भी हरि कथा के साथ विलक्षण योग के जानकारियां दिए और बताएं कि योग से विलक्षण प्रतिभा की प्राप्ति की जा सकती है यदि निरंतर अपने दैनिक दिनचर्या में योग को अपना लिया जाए ।
इस पूरे कार्यक्रम का सहयोगी फिरोजाबाद के रहने वाले प्रशिक्षिका अनुपमा जी हैं जिनके अथक प्रयास से यह पुनीत सेवा कार्य बहराईच जिले के रामगांव व नजदीकी स्कूलों, कॉलेज में सफल हुआ।
