मितौली खीरी | उ० प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों द्वारा बीते दिनों दिवंगत सफाई कर्मचारी मुकेश कुमार के आकस्मित निधन के उपरान्त उनकी पत्नी गीता देवी को आर्थिक सहायता दी गयी।
विकास खण्ड क्षेत्र के चटोरा निवासी सफाई कर्मी मुकेश कुमार का बीती 27 जनवरी को लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसको लेकर ब्लाक सभागार में सफाई कर्मचारियों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इस दौरान सफाई कर्मचारियों के संघ के सदस्यों द्वारा मुकेश के परिजनों को आर्थिक सहायता भेंट की गई। और आगे भी आर्थिक सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर उ० प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष विजय कुमार सोनी, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष सरजू दास, ब्लॉक मंत्री दिलीप कुमार, सहायक विकास अधिकारी शिवशंकर सिंह, ए० डी० ओ० आई एस बी राजेश कुमार शुक्ला, उदय मिश्रा, अय्यूब हसन, ओमप्रकाश पाल, विनय शंकर मिश्र, राजेश कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
