भीखमपुर खीरी | मितौली क्षेत्र के कस्बा भीखमपुर चौराहे पर रोड किनारे खड़े पोल पर बंधे ट्रांसफार्मर में ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर फुंक गया मोटे पर विद्युत विभाग व मितौली पुलिस ने ट्रेक को कब्जे में लिया।
कस्बा भीखमपुर चोराहा के पास रोड़ से सटे बिजली पोल पर रखे ट्रांसफार्मर ट्रक की टक्कर से तोड़ दिया ट्रक हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अजान में मोरंग खाली कर वापिस जहानीखेडा जा रही थी ट्रक संख्या UP 30 ,AT,6820 जिसकी सूचना पड़ोस में खड़े ग्रामीणों ने मितौली पुलिस और लाइन मेन मदन को दी । मोके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारी व मितौली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। मितौली पुलिस व विद्युत विभाग के लाइन मेन की मिली भगत से ट्रक को छोड़ दिया गया।
कस्ता रोड किनारे लगे ट्रांसफार्मर की सुध लेने वाला कोई नहीं नजर आया क्षेत्र में आए दिन रोड के किनारे खड़े खंभे किसी न किसी वाहन से टूटते रहते हैं और विभाग वसूली करने में लगा हुआ है इसका एक भी पैसा सरकारी कोष में नहीं जाता है अब देखना यह है की उच्च अधिकारी इस पर क्या संज्ञान लेते हैं।
