मितौली खीरी | थाना मितौली क्षेत्र के कस्ता सीतापुर मार्ग पर किसान अपना गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर ट्राली लगाने के चक्कर में था जहां अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट पलट गया | वहां पर मौजूद लोगों ने बताया है कि गन्ना से भरी ट्राली लगाने की होड़ कर रहे थे इसी दौरान अचानक की ट्राली पलट गई जिसके पीछे आ रहे मोटरसाइकिल सवार आपस में टकराए मोटरसाइकिल सवार एक महिला का बच्चा उम्र 5 वर्ष मौके पर ही उसकी मौत हो गई | इस हादसे में कुल चार लोग घायल हुए थे घायल हुए लोगों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया| जहां दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जो जनपद सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के रहने वाले थे इस हादसे से अफरातफरी का माहौल बन गया |मार्ग पर गन्ने की भरी ट्राली पलटने से आवागमन बाधित हो गया जहां पर थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान अपने फोर्स के साथ रास्ते को जैसे तैसे खुलवाया |
