निघासन – खीरी । ऐसा प्रतीत होता है कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली निघासन अरुण कुमार सिंह और उनकी टीम ने गांवों में युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाली अवैध कच्ची शराब को जड़ से उखाड़ फेंकने का दृढ़ संकल्प ले लिया है , आए दिन भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब माफियाओं एवं विक्रेताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान की कार्यवाही उक्त सच्चाई को उजागर करने के लिए काफी है । गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साह के निर्देशानुसार संपूर्ण जनपद में वारंटी , वांछित तथा अवैध कच्ची शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत पुलिस क्षेत्राधिकारी निघासन संजय नाथ तिवारी के रणनीतिक कौशल तथा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में निघासन पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर अभियूक्त राजेंद्र कुमार पुत्र सुखदेव , रोहित पुत्र नत्था लाल निवासी गण ग्राम सेमरहिया मजरा छेदुई पतिया तथा राम लखन पुत्र बुद्धा निवासी हक्कलपुर के पास तीन प्लास्टिक की पिपियों में कुल 30 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया ।
सीओ संजय नाथ तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा आक्रामक रुख अख्तियार कर लिये जाने से समाज को बर्बाद करने वाले अवैध शराब माफियाओं में भय व्याप्त हो गया ।
