- इस आधुनिक दौर में लोगों के अन्दर हो रहे समस्याओं को देखते हुए ओम फिटनेस योगा के समस्त सदस्यों ने यह बीड़ा उठाने का प्रयास किया कि गोरखपुर नगरी को हरिद्वार नगरी जैसा बनाने के लिए गोरखपुर के हर एक का कस्बों में योग आयुर्वेद संदेश को निशुल्क एक दूसरे तक सजा करेंगे । अभी गोरखपुर में 3 क्लास दिव्य ज्योति जागृती संस्थान , अम्बेडकर पार्क तारामंडल ,पन्त पार्क निकट विश्व विधालय में निशुल्क चलाने के बाद पांचवी क्लास जटेपुर उत्तरी काली मंदिर में प्रत्येक सुबह 5:00 बजे से शुभारंभ की गई है जिसमें प्रतिदिन लोग भाग लेकर अपने जीवन को स्वस्थमय व खुशहालमय बनाने का प्रयास कर रहे हैं यह क्लास युवा योगाचार्य धर्मेन्द्र योगी जी के नेतृत्व में योग प्रशिक्षिका सरिता प्रजापति जी द्वारा संचालित किया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी कुशीनगर खंड विकास अधिकारी श्री दुर्गा प्रसाद प्रजापति , योग आयुर्वेद नारी सशक्तिकरण अभियान के जिला निरीक्षक प्रभारी शेषमणि प्रजापति व मंदिर के पुरोहित रुपेश मिश्रा जी हैं।
