एक तरफ जहाँ केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का निरंतर प्रयास कर रही है , तो वही दूसरी तरफ धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर मरीजो की जान के साथ में खिलवाड़ करने से जरा भी नही हिचकते है।
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर (खीरी) के कस्बा मैगलगंज में औरंगाबाद रोड पर स्थित ‘न्यू एशियन हॉस्पिटल’ का है। जो कि मरीजो के लिए कब्रगाह साबित हो रहा है। दिनाँक 31 जनवरी 2023 को दर्द की दवा लेने गये युवक को नौसिखिया डॉक्टर ने बिना किसी जानकारी के युवक को दवाए दे दी। जिसकी वजह से युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। युवक की तबीयत बिगड़ते देख उसे जूस पिला दिया गया। जिससे युवक की हालत और भी ज्यादा खराब हो गयी। आनन फानन में युवक को सीतापुर में डॉ धवन के यहाँ दिखाया, जहाँ डॉक्टर ने दी गयी दवाओं को देखते ही कहाँ की इनकी हालत की जिम्मेदारी दवाई की ओवरडोज है। अब कुछ नही हो सकता।
मिली जानकारी के अनुसार मैगलगंज स्थित एशियन हॉस्पिटल डॉ जावेद चलाते है, जिनकी गैर मौजूदगी में कंपाउडर ने युवक को दवाओं की ओवरडोज दी, जिसकी वजह से युवक की मौत हुई। मरने वाला युवक मैगलगंज थाना क्षेत्र के खूंटी बुजुर्ग का रहने वाला है।
अब देखना यह है कि ऐसे डॉक्टरों और अस्पतालों पर क्या कार्यवाई होती है? क्या इन पर लगेगी कोई लगाम या फिर मरीजो की जान से करते रहेंगे खिलवाड़? इस मौत का जिम्मेदार कौन? डॉक्टर जावेद, उनका बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल, नौसिखिया डॉक्टर या फिर स्वास्थ्य विभाग?
धारदार हथियार से सुरक्षाकर्मी पर हमला
खीरी के कोतवाली भीरा क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री की देखरेख कर रहे सुरक्षाकर्मी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया वहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया आपको बता दें बिजुआ कस्बा निवासी रमेश उर्फ मोनू त्रिवेदी पुत्र पुत्र लाल त्रिवेदी कई वर्षों से शंकरपुर के पास बनी ओजस इंडस्ट्रीज में सुरक्षाकर्मी है वह मंगलवार को फैक्ट्री की सुरक्षा में तैनात थे देर रात अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सिर में गंभीर चोट आई खून से लथपथ होने के बाद बदहवास हुए सुरक्षाकर्मी को हमलावरों ने मरणसन स्थिति में छोड़कर फरार हो गए. घायल को पास से गुजर रहे राहगीरों ने उसके घर पहुंचाया जहां से परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में बिजुआ अस्पताल लेकर पहुंचे वहां डॉक्टरों ने प्रार्थमिक उपचार कर हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया समाचार लिखे जाने तक हालत गंभीर बनी हुई है वहीं आरोपी फरार है।
35 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित अभियुक्त गिरफ्तार
मोहम्मदी खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा चलाये गये कच्ची शराब के अभियान में अपराधियो के विरुद्ध धरपकड़ व बरामदगी में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के परिवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक के मार्गदर्शन मे मोहम्मदी पुलिस द्वारा साहबगंज जंगल के किनारे थाना मोहम्मदी खीरी से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बनाते समय अभियुक्त दुग्गी उर्फ कल्लू पुत्र बलबीर निवासी साहबगंज थाना मोहम्मदी खीरी को प्लास्टिक की पिपिया में करीब् 35 ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व 2 किलो यूरिया व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके संबन्ध में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय चौकी प्रभारी रेहरिया हे0का0 राजेश कुमार, हे0का0 विजय सिंह, का0 अमन कुमार, का0 नीरज कुमार व का0 सचिन कुमार शामिल रहे।
