रिपोर्ट पंकज कुमार
मितौली खीरी । क़स्बा में अस्पताल रोड पर स्थित फारूख किराना स्टोर में बीती रात को अज्ञात चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर दुकान मे रखी लगभग पचासी हजार नगदी एक डिब्बा रिफाइंड तेल ,पैतीस पैकेट कमला पसंद कूपन दस हजार लगभग एक लाख रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया । दुकान स्वामी ने बताया कि वह जब सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि पीछे का दरवाजा खुला हुआ था । और दुकान में रखा कुछ सामान भी गायब हुआ दिखाई पड़ा

जो इस चोरी होने की घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बग्गा ने अपने पदाधिकारियों सहित मौके पर थानें पहुंचकर चोरी की घटना का खुलासा करने और कार्रवाई की मांग की है जो दुकान मालिक की तहरीर पर थाना प्रभारी मितौली आलोक धीमान अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तो वहीं इस संबंध में फोन वार्ता पर जब जानकारी ली गई तो थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस के द्वारा जल्द ही खुलासा किया जाएगा चोरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी|
मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी नगर की साहित्यिक संस्था शब्दिस्तान के तत्वावधान में एक शब्दोत्सव काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन चाणक्य सिविल सर्विसेज कोचिंग सेंटर के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि राकेश मिश्र ने एवं संचालन सुमित भारद्वाज एवं शांतनु त्रिवेदी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रमुख समाजसेवी अतुल रस्तोगी जी उपस्थित रहे। संस्था द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन श्रेणियों शब्द सम्मान प्रदान किये गए।
नगर के वरिष्ठ कवि कीर्तिशेष श्रीकान्त निश्छल जी को उनकी साहित्यिक साधना हेतु ‘शब्द शिल्प सम्मान’ प्रदान किया गया। निश्छल जी के पुत्र एवं प्रज्ञालोक के महामंत्री आकाश त्रिपाठी ने ये सम्मान ग्रहण किया। इसके अतिरिक्त युवा कवि अरूण मिश्र को ‘शब्द रत्न सम्मान’ एवं समाजसेवी ज्योतिर्मय वरतरिया को ‘शब्द सेतु सम्मान’ से सम्मानित किया गया। शब्दिस्तान के संरक्षक रामऔतार शुक्ल, अतुल रस्तोगी एवं प्रज्ञालोक के अध्यक्ष राजकिशोर मिश्र जी ने उपरोक्त सम्मान प्रदान किये। तत्पश्चात शब्दोत्सव काव्य संध्या का प्रारंभ राघव शुक्ल की वाणी वंदना से हुआ।
काव्यपाठ करने वाले कवियों एवं शायरों में राकेश मिश्र, राजकिशोर मिश्र, सुखदेव मिश्र, आकाश त्रिपाठी, राजबहादुर निर्भीक, राघव शुक्ल, अरूण मिश्र, प्रमोद त्रिवेदी, रामऔतार सगुण, शायर सिराज अली, ख़ालिद क़ैसर, अशरफ सिद्दीक़ी, विनय आनंद, अनुभव अंख, शांतनु त्रिवेदी, सुमित भारद्वाज, दुष्यंत मिश्रा आदि प्रमुख रहे।
मुख्य अतिथि अतुल रस्तोगी जी ने निश्छल जी को याद करते हुए उनके साहित्यिक जीवन का उल्लेख किया एवं नवोदित कवियों को शुभकामनाएं दीं। सम्मामित अतिथि ज्योतिर्मय वरतरिया पुराने दिनों को याद करते हुए निश्छल जी का ज़िक्र कर के भावुक हो गए।
कार्यक्रम के अंत मे शब्दिस्तान की ओर से राघव शुक्ल ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था रजत दीक्षित, अनुभव अंख, सुमित भारद्वाज एवं शांतनु त्रिवेदी द्वारा की गयी।
धौरहरा प्रभारी निरीक्षक की तेजतर्रार कार्यशैली से अपराधियों में मचा हड़कंप
थाना धौरहरा में तैनात प्रभारी निरीक्षक विवेक उपध्याय ने पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी धौरहरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विवेक उपध्याय ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा करने का काम किया है।भोली भाली जनता से मित्र पुलिस की तरह समन्वय स्थापित करना व अपराधियों से सख्ती से पेश आना *विवेक उपध्याय* की कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा है।प्रभारी निरीक्षक विवेक उपध्याय के अबतक कार्यकाल के पन्ने पलटने पर निकला विवरण कुछ इस प्रकार है।कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी,गुंडा एक्ट के तहत कई को विधिक कार्रवाई के घेरे में लेना,असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही किया जाना है।दर्जनों लोगों को 107/116 के तहत आरोपियों को पाबंद किया व 151अधिनियम के तहत लोगों को गिरफ्तार कर पाबंद कराया। वारंटियों को जेल भेजने का काम किया। बदमाशों को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजना।आर्म्स एक्ट के तहत आरोपियों को जेल भेजा गया।इलाके में जुआ खिला रहे संचालकों पर शिकंजा कसने में प्रभारी निरीक्षक विवेक उपध्याय ने कामयाबी हासिल की है।कई को जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।प्रभारी निरीक्षक विवेक उपध्याय की तेज तर्रार कार्यशैली से इलाके के अपराधियों व असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोग अपनी सारी गतिविधियों को त्याग कर जल्द ही प्रभारी निरीक्षक काकोरी के तबादले की दुआ में लगे हुए हैं।वहीं इस विषय पर बात करने पर प्रभारी निरीक्षक *विवेक उपध्याय* ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो सीधा मुझसे मेरे कार्यालय में आकर मिल सकती है।संपूर्ण थाना समाधान दिवस में आ रही शिकायतों को पूर्ण रूप से निराकरण कराने की कोशिश की जा रही है।हम पुलिस अधिकारियों को सरकार ने जनता की सेवा करने,समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से नियुक्त किया है।राज्यसरकार के कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता कभी न बरती जाएगी न ही मातहतों को ऐसा करने दिया जाएगा।अपनी हर सफलता में अपने मातहतों का बहुत बड़ा सहयोग रहता है।

