तुम मुझे समय दो मैं तुम्हें स्वास्थ्य- योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति
पराक्रम दिवस पर निःशुल्क चल रहे ॐ फिटनेस योग संस्थान के साधको ने 5100 भुजंगासन व 1100 सूर्यनमस्कार कर मनायी सुभाष चंद्र बोस जयंती
युगान्त 5124 विक्रम संवत 2079 माघ शुक्ल दिनांक 23 जनवरी सन 1893 को भारत भुमि पर महामानव का जन्म हुआ आगे चलकर यही मानव स्वतन्त्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर आजाद हिन्द फौज की स्थापना किए जो भारत के इतिहास में दर्ज है नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती के पावन अवसर पर ॐ फिटनेस योग के अध्यक्ष योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी ने अपने योग टीम के साथ दिव्य ज्योति जागृति संस्थान केन्द्र व पन्त पार्क गोरखपुर में युवा पराक्रम दिवस के अवसर पर 1100 सुर्य नमस्कार एवं 5100 भुजंग आसन कर के अपना संदेश जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं स्वामी धर्मेंद्र ने कहा कि नेता जी का एक नारा था की
आजादी मिलती नहीं है
आजादी लेनी पड़ती है
योगाचार्य स्वामी धर्मेंद्र जी ने इस अवसर पर कहा कि आज़ दुनिया में तमाम तरह की बिमारी फैली है जिसको योग के माध्यम से ठीक किया जा सकता है उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक दिन में 1 घंटे अपने लिए समय निकाल कर योग करना चाहिए जिससे अनेक बिमारी आप सभी को कभी अपने आगोश में नहीं ले सकती है योगाचार्य स्वामी धर्मेंद्र प्रतिदिन निशुल्क योग सिखाने का कार्य प्रातः 4 बजे से 6:30 तक दिग्विजय नाथ पार्क तथा 6:30 से 8:30 व सायं काल 4:00 बजे से 6:00 बजे तक प॑त पार्क में अपना समय देते हैं जिसप्रकार बॉस ने कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी ठीक उसीप्रकार ऋषियो के ज्ञान अर्जन कर इन्होंने कहा कि तुम मुझे समय दो मैं तुम्हे स्वास्थ्य जिससे समस्त भारत निरोग व खुशहाल जी सके।
आज इस अवसर पर सरोज जी, किरन पाठक जी, ज्योती जी, सोभा जी, नीलम जी, रानी जी, तारा जी, इन्दु जी, कुसुम जी, अंजलि जी, गीतांजलि जी, कृष्ण कुमार जी, विनोद जी, व्यास जी, मुकेश जी, नीलू जी, सिमरण जी, शालू जी, चंदन जी, बेबी जी, जेपी कुशवाहा जी, अंकित जी, अनिरुद्ध जी, हिमांशी जी, पुष्पांजलि जी, दीपक जी, सुनील जी एवं सभी योग परिवार के सदस्यों के साथ युवा दिवस पर योग में प्रतिभाग किया।
योग कर ऊर्जावान हुए साधक- योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति
जटे पुर उत्तरी काली मंदिर के प्रांगण में शुभारंभ हुआ योग साधना
गोरखपुर के जटेपुर उत्तरी काली मंदिर के प्रांगण में सरिता देवी जी के नेतृत्व में ओम फिटनेस योग संस्थान के युवा योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति जी द्वारा एक दिवसीय योग साधना प्रशिक्षण शिविर आयोजन कर सभी को योग आयुर्वेद की जानकारी देते हुए विभिन्न योगाभ्यास कराया गया। योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति जी ने सभी को योगाभ्यास कराते हुए बताया कि यदि अपने नैतिक जीवन में सुबह 1 घंटे योगाभ्यास के लिए समय निकाला जाए तो शायद हमारा आने वाला कल स्वास्थ्यमय व निरोगमय होगा ।
प्रांगण में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी श्री दुर्गा प्रसाद प्रजापति जी ने उपस्थित होकर योग कार्यशाला की सराहना किये।
योगाभ्यास दौरान उपस्थित क्षेत्रीय जनमानस अनूप प्रजापती, बीजेपी वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम जी श्रीवास्तव, योग आयुर्वेद नारी सशक्तिकरण अभियान के महिला जिला सचिव गीतांजली चौरसिया, अनूप श्रीवास्तव, सरोज देवी ,आयुष प्रजापति, कुसुम देवी, दिव्यराज, अथर्व राज, मुकेश जी, ब्यास चौरसिया जी, अंजली देवी, बेबी देवी, सुनील सिंह व मन्दिर परिसर के पुरोहित रूपेश मिश्र इत्यादि सभी उपस्थित होकर योग कर सभी को सन्देश ज्ञापित किये।

