तोहिद खान
लखीमपुर खीरी 22 जनवरी। यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर आज मानव श्रृखंला बनाने का आयोजन होगा, जिसमें सुबह 10:30 बजे मानव श्रंखला बनेगी, 11 बजे सड़क सुरक्षा शपथ होगी। जिसकी संपूर्ण तैयारी डीएम के निर्देश पर संबंधित विभागों द्वारा पूरी कर ली गई है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर मानव श्रृंखला का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में शहर में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी इसमें होनी चाहिए। इसके लिए स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ साथ समस्त स्टेक होल्डर विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनएसएस, एनसीसी तथा स्काउट गाइड आदि प्रतिनिधियों की भी सहभागिता होगी। इसके साथ यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए लोगों को शपथ दिलाई जाए। प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी तहसील मुख्यालयों पर भी एसडीएम, ब्लॉक मुख्यालयों पर बीडीओ के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी, जिसमें संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी अहम क़िरदार निभायेगे।
*डीएम ने जोन में एसडीएम, सेक्टर में जनपदीय अधिकारी को सोपी जिम्मेदारी*
*10 हजार से ऊपर बच्चे होंगे शामिल, प्रशासन ने झोंकी ताकत, सभी तैयारियां पूरी*
*तहसील पर एसडीएम, ब्लाक पर बीडीओ भी बनवाएंगे मानव श्रंखला*
मानव श्रंखला के पूरे कार्यक्रम को तीन जोन, 13 सेक्टर में बाटा गया हैं। डीएम ने जोन के लिए एसडीएम, सेक्टर के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के कक्षा 08 से उच्च स्तर तक की कक्षाओं के करीब दस हजार से ऊपर बच्चे शामिल होंगे। इसके अलावा शिक्षक, जिला स्तरीय अधिकारी एवं उनका अधीनस्थ स्टाफ सहित जन सामान्य भी शामिल होंगे। परिवहन विभाग द्वारा चिन्हित कार्यक्रम मार्ग पर सड़क जागरूकता से संबंधित होल्डिंग्स भी लगाई गई हैं। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने हेतु जगह-जगह पर रंगोली भी बनाए जा रही।
*जिला स्तर पर इस निर्धारित रूट पर बनेगी मानव श्रृंखला*
*जोन : एक (मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह)*
सेक्टर:- 1 कलेक्ट्रेट परिसर से कोषागार के सामने से होते हुए कचेहरी तिराहा।
सेक्टर:- 2 कचेहरी तिराहा से महिला थाना।
सेक्टर:- 3 महिला थाना से सौजन्या चौक।
सेक्टर:- 4 सौजन्या चौक से विकास भवन गेट।
*जोन : दो (मजिस्ट्रेट एएसडीएम डॉ अवनीश)*
सेक्टर:- 1
पार्ट 1: विकास भवन गेट से जीआईसी ग्राउण्ड
का गेट।
पार्ट 2:- जीआईसी ग्राउण्ड के गेट से गुरू गोविन्द सिंह चौराहा।
सेक्टर:- 2 जीआईसी ग्राउण्ड के प्रवेश से निकासी तक (पूर्ण खेल मैदान)।
सेक्टर:- 3 गुरू गोविन्द सिंह चौराहा से घन्टाघर तिराहा।
सेक्टर:-4 घन्टाघर तिराहा से महिला चिकित्सा गेट।
सेक्टर:-5 महिला चिकित्सा गेट से लोहिया चौराहा।
*जोन : तीन (मजिस्ट्रेट एसडीएम विधेश)*
सेक्टर:- 1
पार्ट-1 :- लोहिया भवन चौराहा से पुलिस लाइन
गेट (निकट : एसपी आवास)।
पार्ट-2 :- पुलिस लाइन गेट से कचेहरी तिराहा (निकट डोमिनोज-डीसीरोड)।
सेक्टर:- 2 पुलिस लाइन गेट से पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड (वापस पुलिस लाइन गेट तक)।
सेक्टर:- 3 कचेहरी तिराहा (निकट डोमिनोज-डीसी रोड) से लोहिया भवन चौराहा।
सेक्टर:- 4 लोहिया भवन चौराहा से कलेक्ट्रेट परिसर।
*मानव श्रंखला के बाद यह होगी शपथ
…….हम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनायेंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेगें। लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगे। गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। घर पर बच्चे इंतजार कर रहे है, अतः मै सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलाऊँगा। जय हिन्द, जय भारत।
