पंकज कुमार चीफ एडिटर
लखीमपुर खीरी |आज दिनांक 15 जनवरी को बहन कुमारी मायावती जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी का जन्मदिन जन कल्याण दिवस के रूप में पूरे देश के साथ लखीमपुर खीरी में बड़े धूमधाम से मनाया गया | जिसमें बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने जयवीर गौतम को बड़ा माला पहना कर सम्मानित किया |कार्यक्रम में जिला संगठन की तरफ से गरीबों को कंबल साल जैकेट मफलर टोपी साड़ी पैंट शर्ट आदि हजारों की संख्या में बांटे गए जिसमें गरीबों को आर्थिक सहयोग भी किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राकेश गौतम जी मंडल जोन इंचार्ज लखनऊ मंडल अजय चौधरी जी मंडल जोन इंचार्ज लखनऊ मंडल हेमराज वर्मा मंडल जोन इंचार्ज लखनऊ मंडल कार्यक्रम की अध्यक्षता जयवीर गौतम जिला अध्यक्ष बसपा जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश गौतम जी ने कहा कि सभी लोग बहुजन समाज पार्टी के साथ आएं और पार्टी को मजबूत करें आने वाले नगर पालिका नगर पंचायत लोकसभा चुनाव में निशान हाथी बसपा वोट देकर बहन जी के हाथों को मजबूत करें यही हमारा बहन जी को जन्मदिन का तोहफा देने का अवसर होगा विशिष्ट अतिथि माननीय अजय चौधरी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वा समाजवादी पार्टी दोनों एक पहलू के 2 सिक्के हैं जो समाजवादी पार्टी ने एससी एसटी आरक्षण बिल का विरोध किया व लोकसभा में बिल को फाड़ दिया व भाजपा ने बैकवर्ड को नगर निकाय चुनाव में आरक्षण समाप्त कर दिया है दोनों पार्टी एससी एसटी ओबीसी विरोधी हैं सभी लोगों से अपील है कि बसपा को मजबूत करें| वहीं जिला अध्यक्ष जयवीर गौतम जी ने कहा समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी थी साथ में कई पार्टियों का गठबंधन किया कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी स्टेज साझा किया कि बड़ी संख्या में 2022 के विधानसभा चुनाव में लोगों ने समाजवादी पार्टी को वोट दिया |लेकिन समाजवादी पार्टी गठबंधन से मात्र 124 सीटें ही जीत पाई |अगर इसका आधा सपोर्ट भी बसपा को मिला होता तो बसपा की उत्तर प्रदेश में सरकार होती और उत्तर प्रदेश में भाजपा का नामोनिशान उत्तर प्रदेश से खत्म हो गया होता और इतना ही नहीं डॉक्टर जाकिर हुसैन पूर्व प्रत्याशी पलिया ने कहा कि हमारा समाज के ज्यादा ज्यादा लोगों ने सपा को वोट दिया लेकिन समाजवादी पार्टी ने हमेशा हमारा अपमान किया 27 माह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री आजम खान साहब जेल में रहे लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एक भी बार जेल देखने नहीं गए बहन जी के जन्मदिवस पर हजारों की संख्या में पहुंची महिलाएं एवं पुरुषों ने भाग लिया बहन कुमारी मायावती जी के जन्मदिन पर लखीमपुर खीरी में उमड़ा जनसैलाब और और इतना ही नहीं जी के जन्मदिन पर जनता ने ठान लिया है कि अब बहुजन समाज पार्टी के साथ रहेंगे |बहन जी के जन्म दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी हेमराज वर्मा सुरेश चंद्र गौतम डॉ जाकिर हुसैन माया प्रसाद उमाशंकर गौतम राम कुमार राज अमित चौधरी प्रभुनाथ चौधरी नीरज मौर्या पंकज शुक्ला मो यासीन दयाशंकर पुष्कर दयाराम गौतम मडेई लाल भार्गव सुशील गौतम रामसेवक कोरी कौशल किशोर एडवोकेट विजय सागर धर्मेश्वर दयाल भार्गव विजय चंद्र गौतम बलबीर सिंह हेमंती राज रामकुमार चौधरी कृष्ण कुमार गौतम जगदीप गौतम शिवराम गौतम नीरज सिंह ओम प्रकाश भारती आदि पदाधिकारी गण तथा हजारों की संख्या में जनता उपस्थित रहीं
