पंकज कुमार (चीफ एडिटर )
कुशीनगर| फाजिलनगर विकास खंड के गांव कुचिया मठिया के रहने वाले धमेंद्र प्रजापति ने योग के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर क्षेत्र के साथ पूरे जिलें का नाम रोशन कर रहा हैं। गौरतलब हैं कि विगत चार सालों से योग के माध्यम से योगाचार्य धमेंद्र प्रजापति ने अब तक करीब हजारों लोगों को योग सीखाने के साथ साथ उनके कई प्रकार के बिमारियों को दूर करने में अपना अहम योगदान दिया हैं। बताते चलें कि योगाचार्य धमेंद्र प्रजापति के पिता रामजतन प्रजापति पेशे से किसान हैं। धमेंद्र वाणिज्य से पीजी, बीएड व योग से डिप्लोमा करके सीमित संसाधन में समाज की बेहतरी के लिए विगत वर्ष 2018 से जुटे हुए हैं। और अब तक करीब 92 से अधिक योग शिविर व 100 से अधिक विद्यालयों में कुल 1100 से अधिक निःशुल्क योग क्लास लगा चुके हैं। अभी हाल के दिनों में योग गुरु स्वामी रामदेव ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में विशेष योग प्रशिक्षण हेतु देशभर से कुछ चंद युवा योगाचार्यों को पूर्णकालिक योग शिविर में बुलाया गया था। जिसमें प्रदेश के कुशीनगर जिलें के युवा योगाचार्य धमेंद्र प्रजापति भी शामिल हुए थे। वहीं शिविर में मुलाकात के दौरान स्वामी रामदेव ने योगाचार्य धमेंद्र प्रजापति को बधाई देते हुए उनके द्वारा पिछले चार वर्षों से लगातार किए जा रहें निःशुल्क योग के प्रचार प्रसार हेतु शुभकामनाएं दिया। योगाचार्य धमेंद्र प्रजापति ने बताया कि ओम फिटनेस योगा संस्था के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहें हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख पशुपति जायसवाल, पुरुषोतम गुप्ता, कमलेश शाही , गांव के प्रधान प्रतिनिधि मुस्लिम इत्यादि गणमान्य लोगों ने धमेंद्र को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।

मितौली। कस्बे की जल निकासी व्यवस्था को लेकर सोमवार को पूर्व विधायक सुनील लाला की अगुवाई में संभ्रांत लोगो ने एसडीएम मितौली को ज्ञापन सौंपा है।
मितौली कस्बे में लखीमपुर रोड पर गाटा संख्या 4254 में वर्ष 2003 में पट्टे बनाए गए थे। लेकिन अब तक पट्टे धारकों को कब्जा नहीं दिलाया जा सका है। कब्जा दिलाए जाने की मंशा को लेकर अभी 23 दिसंबर शुक्रवार को एसडीएम विनीत उपाध्याय की मौजूदगी में ग्राम समाज की भूमि चिन्हित कर उसे एक कब्जा मुक्त कराया गया था। इस खाली कराई गई नवीन परती की जमीन से सटा हुआ एक नाला बहता है। इस नाले के माध्यम से कस्बे के पुरैना तालाब में लोगों के घरों का जमा गंदा पानी पिरई नदी को जाता है। लेकिन वर्तमान समय में यह नाला पीडब्ल्यूडी की जमीन में बह रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान जिसका अस्तित्व समाप्त होने का खतरा है। सोमवार को पूर्व विधायक सुनील लाला की अगुवाई में कस्बे के संभ्रांत लोगों पूर्व प्रधान गणेश शंकर गुप्ता, गोवर्धन लाल गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद कटियार, राम लोटन सोनी, मोहम्मद शेर, बब्बू रस्तोगी, राजिक अली, पुत्तू सेठ, किशोरी लाल गुप्ता आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नवीन परती भूमि पर पट्टे धारकों को काबिज कराने के पहले कस्बे के नाले के लिए भूमि छोड़ने की मांग की है। ताकि मितौली कस्बे की जल निकासी व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके और बाढ़ जैसे हालातों में मितौली के लोगों को राहत मिल सके। एसडीएम विनीत उपाध्याय ने जल निकासी व्यवस्था का स्थाई हल कराने का आश्वासन दिया है।

