गोला गोकर्णनाथ को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती समारोह का आयोजन पूर्व राज्यमंत्री मंत्री सुरजन लाल वर्मा जी द्वारा उनके निवास लामा नगर गोला में किया गया। अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती पर सभी ने पुष्प अर्पित किए और पूर्व राज्यमंत्री सुरजन लाल वर्मा ने जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा की अटल बिहारी बाजपेई जी अपने कार्यकाल में सर्वसमाज समाज को लेकर चले तथा नदी जोड़ो परियोजना को लागू कर सुखा वाले क्षेत्रों में जल पहुंचा कर देश को अनुभित किया। और मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब अटल बिहारी बाजपेई जी सरकार गिरने वाली थी उन्हों ने अपनी सरकार को बचने के लिए जोड़ तोड़ नहीं किए और उन्हें ने भारत को परमाणु बम जैसी महाशक्ति भारत को समर्पित करने के लिए योग दान दिया। और बाजपेई जी ने हमेशा विपक्षी दल का सम्मान करते थे और उनको अपनी बात रखने का मौका देते थे और विपक्ष के नेता भी उनका सम्मान करते थे। अपने शासन काल में फ्री राशन देने के घोषणा की थी। जल प्रबंधन के लिए उन्हें ने पूरे भारत के तालों का जिदौध्य करने का कानून बनाए था। अपने लोक सभा क्षेत्र लखनऊ में सभी वर्ग और मुस्लिम समाज का मन जितने का काम किया जिससे वह लखनऊ से सांसद बन के दिल्ली बार बार पहुंचते रहे। जयंती को पं० जसकरन लाल शर्मा, संतोष शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ, विशाल वर्मा अमीर, रामकुमार , कैलाश गुप्ता , शोरभ दीक्षित , संदीप गुप्ता ,आशीष वर्मा, आदर्श दीक्षित, गौरव दीक्षित, डोर लाल वर्मा अध्यक्ष साधन सहकारी बैंक , ललित वर्मा, फेजखान रूहेल मंसूरी ,दिनेश कुमार, रामपाल वर्मा आदि ने संबोधित किया।
महाराजा बिजली पासी के जन्मोत्सव के अवसर पर महाराजा बिजली पासी की मूर्ति का अनावरण
मितौली खीरी|विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत डोकरपुर के मजरा कारी बड़ेरी पोस्ट बीरमपुर में महाराजा बिजली पासी के जन्म दिवस के अवसर पर महाराजा बिजली पासी की मूर्ति का अनावरण ग्राम प्रधान पति संजय राठौर द्वारा फीता काटकर किया गया आपको बताते चलें की ग्राम कारी बड़ेरी में ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर महाराजा बिजली पासी की मूर्ति बनवाई जिसका अनावरण आज उनके जन्मोत्सव पर ग्राम प्रधान पति द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर वहां मेला लगा और हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित हुई इस कार्यक्रम के संयोजक संजय राठौर प्रधान पति ग्राम प्रधान धनपाल कुशवाहा राजेश कुमार बीडीसी ,पूर्व एसआई रामस्वरूप ,रामपाल, हरिश्चंद्र ,बालूराम, रामप्रसाद, भारत प्रसाद ,पतिराखन ,शेर सिंह, अमर सिंह, फूलचंद, बंसी लाल ,आदि लोगों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पलिया खीरी| पलिया शहर के मोहल्ला किसान द्वितीय बूथ पर संगठन के निर्देशानुसार शिव मंदिर प्रांगण मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मनाई! यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात को सभी कार्यकर्ता एवं मोहल्ले वासियों के साथ सुना उसके बाद अटल जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रुप में मनाते हुए चाय का स्टाल लगाकर आते जाते हुए लोगों को चाय पिलाने का कार्य किया एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनहित में देशवासियों से किए गए आवाहन के क्रम में नागरिकों में निशुल्क मास्क वितरण किया! इस अवसर पर मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष रिंकू सक्सेना, जादूगर आदित्य उदास, एवं बूथ प्रभारी घनश्याम श्रीवास्तव, जगदीश शाक्य, महिंद्र सटर वाले, सनी शाक्य,सर्वेश राठौर, करण राठौर,राजकुमार श्रीवास्तव, रिंकल गुप्ता, रंजीत राठौर, कैलाश, सुरेश, रानू श्रीवास्तव, मनोज शाक्य, सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं मोहल्ले वासी उपस्थित रहे!
