पंकज कुमार( चीफ एडिटर)
संपूर्णानगर खीरी |थाना सम्पूर्णानगर अन्तर्गत ग्राम सभा विशेनपुर (बलुआ ) में हुए अमन कुमार पुत्र राधेश्याम की सुमेरनगर के जंगल किनारे हुए हत्या के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जय वीर सिंह गौतम के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिह, उपजिलाधिकारी पलिया कार्तिकेय सिंह ,पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र प्रसाद से वार्ता कर मामले में मुकदमा होने के बाद परिवार की सहमती पर मृतक शरीर के अंतिम संस्कार पर बनी सहमती प्रशासन ने त्वरीत अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए हुई मुस्तैद ।
पुलिस ने तीन आरोपीयों को पकड़ने का किया दावा । वार्ता के दौरान बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज शुक्ला, विधान सभा अध्यक्ष विनोद कुमार भारती , बसपा नेता कुतबद्दीन अन्सारी , थाना प्रभारी हनुमन्त लाल तिवारी, किस्मत अली तथा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही । उपरोक्त के संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके को छावनी में किया तब्दील |
नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
मितौली खीरी। डीसीएम श्रीराम समूह की अजबापुर मिल द्वारा शनिवार को ट्रक ड्राइवर व गन्ना किसानो हेतु निशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन मिल गेट पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गन्ना महा प्रबंधक विवेक तिवारी व गेट इंचार्ज सूर्य प्रकाश मिश्र ने फीता काटकर किया।श्रीराम फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत चीनी मिल में क्रय केंद्रों से ट्रकों में गन्ना ला रहे ड्राइवर व किसानो की आँखों की जाँच सीतापुर के डाक्टरो द्वारा की गयी। आज के शिविर में 240 मरीजों की आँखों की जांच की गयी व सभी को आँखों का चश्मा तथा दवायें निशुल्क दी गयी। इस मौक़े पर महाप्रबंधक गन्ना ने किसानो से चल रही भयंकर ठण्ड व कोहरा में बहुत ही सावधानी पूर्वक वाहन चलाने तथा मिल द्वारा लगाए जा रहे रिफ्लेक्टर को भी लगवाने का अनुरोध किया।
इस मोके पर सीतापुर आँख अस्पताल की टीम सहित डॉ विजय शुक्ला, संजीव श्रीवास्तव,धीरेन्द्र मिश्रा,सुधीर शुक्ला,अमरेश शुक्ला, नितिन तिवारी, सुशील कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मोहम्मद दिलशाद
51 वा गोल्डन जुबली तरही मुशायरा हुआ संपन्न
लखीमपुर खीरी।हर साल की तरह इस साल भी बज़्म सागर ए हरम की जानिब से तरही मुशयरा मिसरा तरह “सुबूत पेश करो तुम नबी की उल्फ़त का” के तहत धूम धाम से मनाया गया। जिसमे मुकामी शायरों के अलावा बैरुनी शायरों ने भी हिस्सा लिया।
प्राप्त जानकारी के बज़्म सागर ए हरम का यह इक्यावनवां मुशायरा था जो गोल्डन जुबली के तौर पर मनाया गया इस मुशायरे की बुनियाद मरहूम हाकिम मंजूर हुसैन सागर उस्ताद शायर ने अपने पहले हज के मौक़े पर आज से पचास साल पहले रखी थी। जो पाबंदी के वह अपनी ज़िंदगी में करते रहे। उनकी वफात के बाद इस रस्म को उसी खुलूस से उनके बेटे शकील खान सागर, जमील खान और शम्मू उर्फ नबील खान मानते आ रहे हैं। मुशायरे की सदारत अल्लामा मौलाना रईस अहमद नदवी ने की और निजामत इक़बाल अकरम वारसी ने की। मेहमाने ख़ुसूसी के तौर पर सहाबी हाशमी लखनऊ ने की।
शायरों के चंद पसंदीदा शेर प्रस्तुत हैं
ख़ुदा खुद ही किया ज़िक्र उनकी अज़मत का।
अहाता कैसे करे अक्ल उनकी रिफ़अत का।।
डा शफी सीतापुरी
बचाओ बेटी कहा सबसे पहले आक़ा ने।
बढ़ा है उनसे ही दर्जा हर एक औरत का।।
इलियास चिश्ती
अँधेरा दूर किया आपने जिहालत का।
चिराग़ रब ने बनाया तुम्हे हिदायत का।।
असमा सबा ख्वाजा
न तख्तो ताज का तालिब हूँ न हुकूमत का।
मेरे ख़ुदा मै हूँ तालिब तेरी इनायत का।।
हबीब फैसल गोला
मिला रसूल से तोहफा ख़ुदा की वहदत का।
ख़ुदा से पाया है तोहफा रसूले रहमत का।।
निहाल रज़ा बरकती
नमाज़ रोज़े का कुरआन की तिलावत का।
ख़याल रखो हमेशा हर इक इबादत का।।
उमर हनीफ
ख़ुदा की और रसूले ख़ुदा की ताअत का।
तकाज़ा जिन्नों बशर से है दीने फितरत का।।
विकास सहाय
इनके अलावा कादिर लखीम्पुरी डा अखलाक हरगामी, मुजीब सीतापूरी, शबनम सीतापुरी ने अपना कलाम पेश किया इस मौक़े अवधेश सिंघ एडवोकेट, अंकुर शुक्ला, हाजी इलियास, रहमत अली मिर्जा, इक़बाल बैग, इकराम अंसारी, अदनान, अरसलान, मश्कूर हुसैन एडवोकेट के अलावा सैकड़ों लीग उपस्थित रहे।
इस अवसर डा शफी सीतापुरी के काव्य संकलन दरिया ए ग़ज़ल का विमोचन भी किया गया। यह संकलन जो मात्र एक ग़ज़ल पर आधारित है। जिसमे बारह सौ से अधिक शेर हैं, जो विश्व रिकॉर्ड बुक मे दर्ज हो चुकी है

