पंकज कुमार( चीफ एडिटर )
मितौली खीरी । तहसील मितौली के अंतर्गत उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय पुलिस उपाधीक्षक मितौली आदित्य कुमार आबकारी निरीक्षक खीरी व प्रभारी निरीक्षक मितौली आलोक धीमान राजस्व टीम के साथ संयुक्त टीम द्वारा कस्बा मितौली व ग्राम और रुरवा मितौली में गोवा नदी के किनारे अवैध शराब निष्कर्षण के संबंध में दबिश दी गई। करीब 500 लीटर लहन व 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई ,लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया उपरोक्त कार्रवाई में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई तथा लाइसेंस धारी शराब की दुकानों का निरीक्षण उप जिला अधिकारी मितौली,क्षेत्राधिकारी मितौली व आबकारी टीम एवं पुलिस टीम के सहयोग से जांच की गई कोई भी अनियमितता नहीं पाई गई है।

शस्त्र कारतूस बरामद कर अभियुक्त दिनेश पुत्र सोबरन को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों के निर्माण बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24.12.2022 को थाना भीरा पुलिस द्वारा गस्त व चेकिंग के दौरान ग्राम बहादुर नगर से अभियुक्त दिनेश पुत्र सोबरन निवासी ग्राम त्रिकोलिया थाना भीरा जनपद खीरी को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद ज़िंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना भीरा पर मु0अ0सं0 702/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान मा० न्यायालय भेजा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक परितोष पाण्डेय,हे0का0 मो0 नसीम खां,का0 घनश्याम,क0 विशाल कुमार

थाना निघासन पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा, गैंगस्टर अभियुक्त रोहित गुप्ता के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई कार्यवाही; लगभग 05 लाख रूपये कीमत का मकान व जमीन कुर्क की गई
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व शातिर अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में खीरी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत अपराध से अर्जित की गयी संपत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही निरंतर रूप से की जा रही है। जिलाधिकारी महोदय खीरी के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 24.12.22 को क्षेत्राधिकारी निघासन महोदय, तहसीलदार निघासन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन के नेतृत्व में थाना निघासन पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 702/22 धारा 2(ख)1/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त रोहित गुप्ता पुत्र स्व० गयाप्रसाद निवासी कोनहापुरवा मजरा बंगलहाकुटी थाना निघासन जनपद खीरी के विरूद्ध गैगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अपराध कारित कर अवैध रुप से अर्जित की गई लगभग 05 लाख रूपये कीमत की सम्पति जिसमें अभियुक्त का 01 अदद मकान व मकान के सामने पड़ी 1200 स्क्वायर फीट जमीन शामिल है, कुर्क की गई

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में “थाना समाधान दिवस” का आयोजन
लखीमपुर खीरी। माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के प्रत्येक थाना स्तर पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी खीरी, महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक खीरी, संजीव सुमन द्वारा थाना खीरी एवं थाना कोतवाली सदर पर उपस्थित रहकर “थाना समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।
