मैगलगंज खीरी भ्रष्टाचार के विरोध में कई दिनों से पसगवां ब्लॉक के मैगलगंज के किसान नेता श्यामू शुक्ला धरने पर बैठे थे कई दिनों से धरने पर बैठने के उपरांत किसान नेता श्यामू शुक्ला के द्वारा विकास खंड पसगवां के विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने अन्यथा की स्थित में आत्मदाह करने का एलान किया गया था। सुबह से जारी गहमा गहमी में शासन प्रशासन ने भ्रष्टाचार का संज्ञान तो नही लिया परंतु धरना और अपनी मांगों को लेकर आत्मदाह का प्रयास कर रहे किसान नेता को जबरन एंबुलेंस में डाला और धरने में उपस्थित महिला, बुजुर्ग नौजवानों को दौड़ा दौड़ा के पीटा गया। मुख्यमंत्री जी आपकी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की क्या यही नीति है कि जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएगा उसे लाठी के दम से दबा दिया जाएगा, महिलाओं बुजुर्गो नौजवानों को दौड़ा दौड़ा के पीटा जायेगा
क्या इसे न्याय प्रिय,सबका साथ सबका विकास वाली योगी सरकार कहा जाय या अंग्रेजी हुकूमत की जनरल डायर की सरकार जहा आवाज उठाने वालो को दौड़ा दौड़ा के पीटा जाता है।
