रिपोर्ट -(पवन दीक्षित)
लखीमपुर खीरी। तहसील क्षेत्र मितौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत दतेली कला में पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया शिविर का शुभारंभ सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत राधा कृष्ण ने किया।
शिविर में योग सीखेंगे लोग
पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित योगाभ्यास शिविर दतेली कला में 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा इसी होगा अभ्यास शिविर में पतंजलि योगपीठ के द्वारा जिला योग प्रचारक ज्ञानेंद्र कुमार के द्वारा योग के महत्व के बारे में बताया जा रहा है प्राचीन काल में योग के द्वारा बड़ी-बड़ी बीमारियों को ऋषि मुनि ठीक कर लेते थे योग मानव जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है मनुष्य जीवन में योगाभ्यास के द्वारा अपने जीवन को स्वस्थ रख सकता है योग प्रचारक ने बताया।
दो पालियों में चल रहा है योगासन शिविर
पतंजलि योगपीठ से आए हुए जिला योग प्रचारक ज्ञानेंद्र कुमार के द्वारा दो पारियों में 5 दिनों तक योगाभ्यास गांव वासियों को वह विद्यालय के छात्र छात्राओं को करवाया जा रहा है प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक व साया कालीन 3:30 से 5:00 बजे तक योग शिविर में योगासन के साथ-साथ योग के महत्व के बारे में भी जिला प्रचारक ज्ञानेंद्र कुमार के द्वारा बताया जा रहा है।
योग शिविर में अनुलोम विलोम योगिक जांगिक सूर्य नमस्कार बाहर आसन मंडूकासन शशक आसन गोमुखासन आठप्राणायाम का भी अभ्यास शिविर में करवाया जा रहा है योग शिविर में गांव वासी व छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं वह योग सीख रहे हैं।
