मितौली खीरी। क्षेत्र ग्राम ढखिया रूप में सात दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन आयोजित हो रहा है। छठे दिवस अपराह्न बेला में कथा वक्ता पंडित निर्देश कुमार शास्त्री महाराज के मुखारविंद से रास एवं महारास की चर्चा अकुर जी के साथ कृष्ण बलराम मथुरा गए जहाँ उन्होंने राक्षसो व मामा कंस का वध किया भगवान श्री कृष्ण जी ने विप्र गौ संत के हित करने के लिए पृथ्वी पर अवतार लेते हैं। “विप्र धेनु सुर संत हित लीन्हि मनुख अवतार”, परम् साध्वी सुरभी पांडेय लखनऊ से उन्होंने सती अनुसुईया का पावन चरित्र की कथा सुनाई। परम् विद्वान पंडित महेंद्र आचार्य लखनऊ ने तुलसी माता की मार्मिक कथा सुनाई। परम् विद्वान पंडित आलोक शुक्ल राम कथा सुनाई। परम् विद्वान मंच संचालक पंडित करुणा शंकर मिश्र ।मुख्य आयोजक स्वदेश शुक्ल पत्रकार। इस अवसर पूर्व सांसद भाजपा प्रवक्ता जुगुल किशोर, अखिलेश मिश्र, विष्णु प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
