मितौली खीरी। एम ट्रस्ट के तत्वाधान में क्राई के सहयोग से विकास खंड मितौली व बेहजम के कस्तूरबा गांधी सहित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चो में जीवन जीने के कौशल को सीखने और गुणों में निखार लाने के उद्देश्य से निपुण प्रशिक्षको द्वारा जीवन कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
क्षेत्र में कई दशकों से समाज सेवा बाल अधिकार, किशोरी बालिकाओं के सर्वागीण विकास, बाल श्रम निषेध, नारी सशक्तिकरण को लेकर काम कर रही संस्था एम ट्रस्ट तथा चाइल्ड राइट एंड यू (क्राई) के सहयोग से विकास खंड मितौली के प्राथमिक पकरिया जलालपुर, ढाखिया कुस्तौल, विकास खंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित दर्जनों UPS विद्यालय, बेहजम के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय समेत विकास खंड के कई उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यक्रम समन्वयक हरीश के देखरेख में प्रशिक्षक गोल्डी वर्मा, रोहिणी, अशोक वर्मा, जोगेंद्र तथा सुशीला और बेहजम में पिंकी, नाज फातमा और शिवानी ने जीवन कौशल का प्रशिक्षण देते हुए स्वयं की पहचान और सामूहिक पहचान, आत्म विश्वास, सकारात्मक सोच, भावनात्मक विकास, मौखिक संप्रेषण सहित तमाम बिंदुओ गतिविधि के माध्यम से सिखाया गया। उपस्थित प्रतिभागियों को प्रशिक्षकों ने चर्चा तथा परिचर्चा करते हुए बाल अधिकारों के बारे में बताते हुए बालविवाह, बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता तथा सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया। विद्यालयों में अध्यापकों ने भी भविष्य में ऐसे प्रशिक्षणों की आवश्यकता बताया।
