मितौली खीरी। कस्बा स्थित मेला मैदान तहसील के ठीक सामने चल रहे विराट 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन पूर्णाहुति के बाद कराये गए विभन्न संस्कार
रोज की भांति मंगलवार को सुबह से
कई पारियों में श्रद्धालु भक्तों ने यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान की गईं।
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा युग ऋषि वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम बन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण व ऋषि तंत्र के मार्गदर्शन में मानव मात्र को विश्वव्यापी संकटों से उबारने एवं सही रास्ते पर चलने का सन्मार्ग मिल सके। इसी मंगलमय उद्देश को लेकर कस्बे में 24 कुंडीय गायत्री महा यज्ञ का आयोजन किया गया । भक्तों ने अपनी अपनी श्रद्धा ,भावना व निष्ठा जोड़ते हुए यज्ञ भगवान से मंगलमय प्रार्थना के साथ आहुतियां समर्पित की थी ।साथ ही विभिन्न प्रकार के संस्कार कराये गए उसके बाद टोली विदाई एवं कन्या भोज करने के बाद कर्यक्रम का समापन किया गया।
