मितौली खीरी | गत रात्रि थाना मितौली क्षेत्र की चौकी मडिया बाजार क्षेत्र के ग्राम दतेली निवासी शोभित कुमार पुत्र वीरेंद्र दीक्षित के घर में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर घर का सारा जेवर एवं नगदी चोरी करने में सफल हो गये, ज्ञात हो कि गत रात्रि जब गृह स्वामी तेज गर्मी होने के कारण घर में ही आंगन में सो रहा था अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर दूसरी मंजिल पर कमरे का ताला व लाक काटकर लगभग लाखों रुपए का जेवर मांग बिंदी सोने का हार चांदी के सिक्के गोला सुपारी चांदी की पायल सहित जेवरात,सोलह हजार रूपये चुराकर ले गए,गृह स्वामी द्वारा मढ़िया पुलिस चौकी को घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अवगत करा दिया है पुलिस चौकी मढ़िया पुलिस ने घटनास्थल का जायजा भी लिया लेकिन पुलिस चोरों की तलाश सरगर्मी के साथ कर रही है यह घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

तो वही मितौली क्षेत्र में दूसरी जगह हैदर नगर गांव का मामला सामने आया जहां पर दिन में 3:30 बजे के आसपास अभिमन्यु के घर में जा घुसे जहां उनकी बहू अकेले ही मकान में थी और उसके नंद उसके बच्चे को लेकर बाहर खिलाने के लिए चली गई इसी बीच मौका पाते ही उस समय गन्ने का सहारा लेते हुए घर में घुस गए जहां अकेले बहू ने घर के अंदर चोर देखते ही घर के छत पर चढ़कर जोर से चिल्लाने लगी चोर चोर की आवाज सुनकर ग्रामीण भाग कर पीछा करने की कोशिश की लेकिन चोर गन्ने में जा घुसे लेकिन चोरी करने में नाकाम रहे जिसकी सूचना ग्रामीणों नें पुलिस को दी मौके पर 112 व मितौली थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और कहा कि जागते रहो वैसे भी मितौली थाना प्रभारी जब से आए हैं तब से किसी भी प्रकार की सूचना मिलती हैं मौके पर पहुंचने का काम करते हैं
